लंदनतोड़ सिंह से राजनीति के चाणक्य तक

Mar 25, 2016, 02:36 PM
Share
Subscribe

हरकिशन सिंह सुरजीत को भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन का पुरोधा कहा जाता है. वो 1992 से ले कर 2005 तक मार्क्सवादी कमयूनिस्ट पार्टी के महासचिव रहे. अस्सी के दशक के बाद से उन्होंने कम से कम चार गठबंधन सरकारों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसलिए उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य कहा जाता है. सुरजीत की जन्म शताब्दी पर उन्हें याद कर रहे हैं रेहान फ़ज़ल आज की विवेचना में