"खतरें में ""आप"" के 20 विधायक "

Jan 23, 2018, 12:44 PM
Share
Subscribe

ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के पद) मामले में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों की सदस्यता खतरे में है। न्यूज एजेंसी के सूत्रों की मानें तो शुक्रवार को चुनाव आयोग (EC) ने राष्ट्रपति को भेजी सिफारिश में AAP विधायकों की सदस्यता रद्द करने की बात कही। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।