पीएम नरेंद्र मोदी एनडीए में गठबंधन धर्म का पालन करने में फेल हो चुके हैं ?

Feb 12, 2018, 08:43 AM
Share
Subscribe

अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले एनडीए के सहयोगियों में खटपट शुरू हो गया है. महाराष्ट्र में सरकार के साथा साझेदार शिवसेना और आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बाद अब शिरोमणि अकाली दल ने भी भाजपा के गठबंधन चलाने के तरीकों को लेकर नाराजगी जताई है. उधर, जम्मू-कश्मीर में भाजपा के साथ सरकार का नेतृत्व कर रही पीडीपी ने भी मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर नाखुशी जताते हुए पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की राह पर चलने की मांग की है.