राणे फंस गए दुविधा में, अमित शाह का ऑफर कबूलें या छोड़ दें
Season 1 Episode 4 · Mar 01, 2018, 04:03 PM
Share
Subscribe
महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार में मंत्री बनने का ख्वाब संजो रहे महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को बड़ा झटका लगा है. राणे राज्य की राजनीति में सक्रिय रहना चाहते हैं और बीजेपी उन्हें मंत्री बनाने की बजाए राज्यसभा सांसद बनाकर दिल्ली भेजना चाहती है.
दरअसल, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नारायण राणे से मुलाकात के बाद उन्हें राज्यसभा में आने का प्रस्ताव दिया है. खुद नारायण राणे ने इस बात की जानकारी क्विंट को दी है.
