जिसने अपने क़दमों से तिब्बत को नापा.........

Apr 13, 2018, 12:54 PM
Share
Subscribe

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में सुदूर एक छोटे से गाँव में जन्मे पंडित नैन सिंह रावत ने आज से डेढ़ सौ साल पहले हिमालय के पार पैदल ही तिब्बत और यारकंद के दुर्गम इलाक़ों की ख़ाक छानी और अपने ऐतिहासिक अनुभवों को डायरियों में दर्ज किया. लेकिन बहुत से लोगों ने पहली बार उनका नाम तब सुना जब पिछले साल 21 अक्तूबर को गूगल ने उनके जन्मदिन पर पर डूडल बनाया. किस मिट्टी के बने होते थे वो लोग जो इस दुनिया को समझने के लिए अनजान मुल्कों की अनजान राहों पर बेख़ौफ़ निकल पड़ते थे? इस बार की विवेचना पंडित नैन सिंह रावत पर. प्रस्तुति - राजेश जोशी.