राहुल गांधी ने पीएम से पूछा- नरेंद्र मोदीजी चुप्पी तोड़ो !

Apr 20, 2018, 10:59 AM
Share
Subscribe

कश्मीर के कठुआ और यूपी के उन्नाव में हुए रेप के मामलों से इस समय पूरे देश में उबाल है। दोनों ही मामलों में जिस तरह आरोपियों को बचाने की कोशिशें हो रही हैं उससे सभी गुस्से में हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आधी रात को हजारों लोगों के साथ इंडिया गेट पर कैंडिल मार्च निकाल कर अपना विरोध जताया। हालांकि ऐसा नहीं है कि राहुल ने पहली बार मोदी राज में ऐसा कुछ किया हो। वह मोदी राज में पहले भी अपना विरोध दर्ज करा चुके हैं और आधी रात को सड़क पर उतर चुके हैं।