मोदी सरकार को आलोचना पसंद क्यों नही है? Punya Prasun Bajpai | Milind Khandekar | Abp News

Season 1 Episode 10  ·  Aug 04, 2018, 08:06 AM
Share
Subscribe

एबीपी न्यूज़ नेटवर्क से मिलिंद खांडेकर के मैनेजिंग एडिटर का पद छोड़ने के बाद अब सोशल मीडिया के ज़रिए यह ख़बर आ रही है कि प्राइम टाइम एंकर एवं वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। बाजपेयी के इस्तीफे के बाद अब एबीपी न्यूज़ पर रात 9 बजे प्रसारित होने वाले ‘मास्टर स्ट्रोक’ शो को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मास्टरस्ट्रोक आज (गुरुवार) रात से नहीं आएगा। दरअसल, हाल ही में वाजपेयी के शो ‘मास्टरस्ट्रोक’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक प्रोग्राम में बोले गए झूठ का ख़ुलासा किया था। मास्टरस्ट्रोक में पिछले महीने कथित तौर पर ये साबित किया गया था कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में एक महिला से ग़लत तरीके से सरकार की झूठी उपलब्धियों की तारीफ़ करवाई गयी। Masterstroke abp news