Qपॉडकास्ट: पढ़िए नहीं सुनिए आज की बड़ी खबरें- 21 अगस्त

Season 1 Episode 43  ·  Aug 21, 2018, 02:30 AM
Share
Subscribe

पीएम नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान को चिट्ठी लिखकर बधाई दी है. लेकिन पाकिस्तान के विदेश मंत्री एस एम कुरैशी ने दावा किया कि पीएम मोदी ने बधाई के साथ साथ बातचीत के प्रस्ताव भी दिए हैं.

अब इन सबके बीच भारत सरकार के सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने बधाई संदेश तो भेजा है, लेकिन इसमें बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं है. अब भारत की तरफ से जब पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान को नकार दिया गया है तो शाह महमूद कुरैशी अपने दावे से पलट गए हैं. और उन्होंने यू टर्न लेते हुए कहा है कि मैंने यह नहीं कहा था कि भारतीय प्रधानमंत्री ने बातचीत का न्यौता दिया है. मैंने तो बस दोनों देशों के बीच बेहतर रिश्ते की बात कही थी..