बीजेपी में मंत्री पद के लिए महिलाओं करना पड़ता एक रात का सौदा, महिला कार्यकर्ता का आरोप

Episode 31,   Sep 01, 2018, 08:35 AM

भारतीय जनता पार्टी पर उसी की एक नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला नेता प्रिया जरला ने कहा कि पार्टी में उसी को बड़ा पद मिलता है जो महिला नेता के साथ होटल में जाती है और रात बिताती है। यह सारा ड्रामा उस समय हुआ जब प्रदेश पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सार्वजनिक सर्वदलीय सभा का आयोजन किया गया था।

जैसे ही प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना का संबोधन समाप्त हुआ तो सभा में प्रिया जराल ने बोलना शुरू कर दिया। हांलाकि उन्हें कहा गया कि वह मंच पर जाकर बोलें पर उन्होंने मना कर दिया और आरोप लगाने लगी कि पार्टी में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि चाटुकारिता का बोलबाला है पर वह ऐसी महिला नहीं है। प्रिया ने कहा, मैं ऐसी नेता नहीं हूं कि पद के लिए होटल तक चली जाउं। मैं आवाज उठाउंगी। इस सारे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पार्टी पर उंगलियां उठने लगी हैं।