Breaking News : कोलकत्ता में बड़ा हादसा ,माझेरहाट पुल गिरा

Season 1 Episode 18  ·  Sep 05, 2018, 05:18 AM
Share
Subscribe

कोलकाता में बड़ा हादसा हुआ है. जहां पर ब्रिज का हिस्सा गिर गया है. हादसा करीब चार बजकर तिस मिनट का बताया जा रहा है. ये हादसा कोलकाता के तारताला में हुआ है. प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में पांच लोगों के मौत की खबर है. हालांकि अभीतक आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग फंसे हुए है. बता दें कि मलबे मे कई वाहन भी दबे हुए है. वहीं कई गाड़ियां श्रतिग्रस्त भी हो गई है.

ब्रिज हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां और पुलिस के जवान और इसके अलावा संबंधित सरकारी यंत्रणा के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए है. रेस्क्यू टीम स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचावकार्य में जुट गई है. ब्रिज के बारे में जो जानकारी सामने निकलकर आ रही है उसके मुताबिक ब्रिज काफी पुरानी थी और उसके एक हिस्से का मरम्मत कार्य चल रहा था. मरम्मत कार्य के दौरान ब्रिज पर यातायात चल रही थी. यांनी उस ब्रिज को बंद नहीं किया गया था.