शिवपाल यादव ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, मुलायम सिंह यादव पर बड़ी बात !

Episode 9,   Sep 17, 2018, 08:32 AM

मुलायम सिंह यादव को सेक्युलर मोर्चा ने मैनपुरी से लोकसभा का चुनाव लड़ाने की पहल की है। समाजवादी पार्टी के सुल्तान के लिए बड़ी मुसीबत बनने की जुगत में जुटे हैं उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मिशन 2019 के लिए कन्नौज को अखाड़ा बनाने का इरादा तय किया है। कन्नौज सीट से चुनाव लडक़र शिवपाल सिंह एक तीन से कई निशाने साधने की रणनीति बना रहे हैं।