अब पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने दी जम्मू कश्मीर पंचायत चुनाव बहिष्कार की धमकी

Episode 44,   Sep 19, 2018, 08:17 AM

जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव के बाद राज्य सरकार ने रविवार को पंचायत चुनाव की भी घोषणा कर दी है। नौ चरणों में चुनाव होंगे। जम्मू और कश्मीर संभाग में 58 लाख से अधिक मतदाता वोट का इस्तेमाल करेंगे। पंच और सरपंच के चुनाव सीधे तौर पर होंगे। मतदान बैलेट के आधार पर होंगे, जिसके लिए दो रंग के मतपत्र होंगे। 17, 20, 24, 27 और 29 नवंबर व एक, चार, आठ और 11 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। जम्मू संभाग में केवल आठ चरणों में चुनाव होंगे। नौवें चरण में केवल कश्मीर संभाग में मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक होगा। मतों की गिनती मतदान की समाप्ति के बाद होगी। चुनाव प्रक्रिया 17 दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) शालीन काबरा की ओर से रविवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।