Asia Cup तो जीत लिया लेकिन नंबर चार की ‘टेंशन’ कैसे दूर होगी?
Season 1 Episode 79 · Sep 29, 2018, 02:55 PM
Share
Subscribe
भारतीय टीम ने गिरते पड़ते एशिया कप जीत लिया. फाइनल में जिस बात का डर था वही हुआ. बांग्लादेश ने भारतीय टीम को जीत के लिए रूला दिया. 223 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए टीम इंडिया ने मैच की आखिरी गेंद तक फैंस को ‘टेंशन’ में रखा. आखिरकार मैच की आखिरी गेंद पर केदार जाधव ने जीत दिलाई. इस जीत के बाद भारतीय टीम ने सातवीं बार एशिया कप पर तो कब्जा कर लिया लेकिन उसकी एक परेशानी ज्यों की त्यों बनी हुई है.ये परेशानी है बल्लेबाजी क्रम में नंबर चार की.
