सबरीमाला फैसले से नाराज़ शिवसेना उतरेगी सड़क पर , करेगी प्रदर्शन

Season 1 Episode 50  ·  Oct 01, 2018, 09:44 AM
Share
Subscribe

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना ने नाराज़गी जताई है. शिवसेना की केरला यूनिट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज़ होकर 1 अक्टूबर को पुरे राज्य में हड़ताल करने का निर्णय लिया है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने साफ कहा है कि हर उम्र वर्ग की महिलाएं अब मंदिर में प्रवेश कर सकेंगी.