QPodcast: क्विंट के दफ्तर पर IT का सर्च, ‘तितली’ ने मचाई तबाही
Season 1 Episode 92 · Oct 12, 2018, 02:49 AM
Share
Subscribe
राफेल डील पर फ्रांसीसी अखबार 'मीडियापार्ट' के नये खुलासे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, “राफेल के सीनियर अफसर के मुताबिक अनिल अंबानी को 30,000 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के बाद अब एक और अधिकारी का बयान आ गया है कि फ्रेंच कंपनी दसॉ ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस से गठजोड़ दिखाकर राफेल सौदा हासिल किया था.
