जम्मू कश्मीर में बीजेपी कर रही है लोकतंत्र की हत्या ?

Episode 65,   Oct 19, 2018, 11:28 AM

केंद्र सरकार पर राजनीतिक फायदे के लिए राज्य विधानसभा को लम्बे समय तक निलंबित रखने का आरोप लगाते हुए पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने विधानसभा को भंग करके नए सिरे से चुनाव करवाने की मांग करते नारेबाजी की। पार्टी के चेयरमैन हर्षदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब के नजदीक प्रदर्शनी मैदान में भाजपा के पच्चीस विधायकों के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर्षदेव सिंह ने कहा कि राज्य विधानसभा को चार महीने से निलंबित रखा गया है। अधिक समय तक विधानसभा को निलंबित रखना असंवैधानिक है। अगर जम्मू कश्मीर में कोई भी राजनीतिक पार्टी सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आ रही है तो फिर विधानसभा को भंग करके नए सिरे चुनाव करवा देने चाहिए।