बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले उपेंद्र कुशवाहा हो सकते है आरजेडी में शामिल, बीजेपी से नाराज़
Season 1 Episode 86 · Oct 29, 2018, 09:14 AM
Share
Subscribe
बिहार में एनडीए के अंदर सीट बंटवारे को लेकर फिर से हलचल तेज हो गई है. हालांकि ऐसा लग रहा है कि सीट बंटवारे को लेकर फैसला अंतिम चरण में है. शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के सामने ही कहा कि सीट बंटवारे पर सारी बाते तय हो चुकी है. लेकिन सियासत उस वक्त तेज हो गई जब शुक्रवार को ही एक ओर अमित शाह सीट बंटवारें पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे तो उधर उपेंद्र कुशवाहालालू यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात कर रहे थे.
