सबरीमाला मंदिर विवाद : सोच समाज के कोर्ट फैसला सुनाये

Season 1 Episode 88  ·  Oct 29, 2018, 09:21 AM
Share
Subscribe

केरल के कन्नूर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे तो इस मौके पर उन्होंने न सिर्फ राज्य की लेफ्ट सरकार को घेरा बल्कि सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भी सवाल उठाए। शाह ने कहा कि सरकार और कोर्ट को ऐसे फैसले नहीं सुनाने चाहिए, जिनका पालन न करवाया जा सके और जो आस्था से जुड़े हों। शाह ने कहा, 'कन्नूर में 120 बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए। जिस विचारधारा के लिए इन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया है, मैं उनके परिवार को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम उसे कभी पराजित नहीं होने देंगे।'