दुनिया की सबसे लम्बी सरदार पटेल की मूर्ति का प्रधानमंत्री मोदी ने किया अनावरण I Statue of Unity

Season 1 Episode 170  ·  Nov 01, 2018, 11:43 AM
Share
Subscribe

दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल ( Vallabhbhai Patel) की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) का आज(बुधवार) गुजरात में अनावरण हुआ. यह समारोह सरदार पटेल की 31 अक्टूबर को जयंती के मौके पर आयोजित है. पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बताया जा रहा है.गुजरात के राज्यपाल ओपी कोहली, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा और मुख्य सचिव जे एन सिंह ने अहमदाबाद हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की.एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि मोदी रात्रि विश्राम के लिए गांधीनगर स्थित राजभवन रवाना हुए. वह प्रतिमा का अनावरण करने के लिए बुधवार सुबह नर्मदा जिले के सरदार सरोवर बांध के पास केवडिया कॉलोनी जाएंगे.मोदी ने यहां पहुंचने से कुछ घंटे पहले ट्वीट किया, ‘‘कल, सरदार पटेल की जयन्ती के मौके पर, ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' राष्ट्र को समर्पित की जाएगी. नर्मदा के तट पर स्थित यह प्रतिमा महान सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है.