राम मंदिर पर मुलायम की बहू अपर्णा यादव कही ये बड़ी बात !

Season 1 Episode 173  ·  Nov 02, 2018, 10:18 AM
Share
Subscribe

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सियासी घमासान काफी लंबे समय से चल रहा है। इसी बीच मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए। हालांकि उन्होंने साफ करते हुए कहा कि वह बीजेपी के साथ नहीं बल्कि राम के साथ हैं। दरअसल अपर्णा यादव यूपी के बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह पर गई थीं। जिसके बाद से ही उन्होंने कहा कि अयोध्या, भगवान राम की जन्मभूमि है। ऐसा हमारे रामायण में लिखा है।वहां राम मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए। 2019 में लोकसभा चुनाव पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो चाचा शिवपाल सिंह यादव की पार्टी से चुनाव लड़ेंगी।