हिटलर मोदी की तानाशाही नहीं चलेगी !

Season 1 Episode 184  ·  Nov 09, 2018, 02:10 PM
Share
Subscribe

कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा विवादित बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस नेता शशि थरूर के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विवादित बयान देते हुए पीएम मोदी की तुलना हिटलर से कर दी है.खड़गे ने मुंबई में आयोजित संविधान बचाव कार्यक्रम में कहा कि “पीएम मोदी इस देश में वैसी ही तानाशाही लाने की कोशिश कर रहे हैं जैसी तानाशाही हिटलर ने जर्मनी में की थी, आज मोदी जी भी हिंदुस्तान में ऐसा ही कुछ करना चाहते हैं. हमारा संविधान खतरे में है और हमें इसे बचाना होगा.