सबरीमाला मंदिर पर सुनवाई आज, मोदी का वाराणसी को तोहफा

Season 1 Episode 116  ·  Nov 13, 2018, 02:53 AM
Share
Subscribe

केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश देने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. ये सुनवाई चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्ष्ता वाली पांच जजों की बेंच करेगी. याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कोर्ट ने महिलाओं को मंदिर में प्रवेश देने का आदेश देकर मंदिर की पंरपरराओं से छेड़छाड़ की है. कोर्ट इस परंपरा में दखल नहीं दे सकता. सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर में दिए फैसले में मंदिर में महिलाओं के प्रवेश का रास्ता खोल दिया था.