वरुण गांधी और मेनका गांधी हो सकते है कांग्रेस में शामिल !

Season 1 Episode 117  ·  Nov 14, 2018, 07:01 AM
Share
Subscribe

मेनका गांधी, वरुण गांधी कांग्रेस के नजदीक जा रहे हैं. वरुण गांधी के बारे में तो पहले से ही अटकल बाज़ार गर्म है कि वो कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेसी भी उन्हें अपने दल में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं. वहीं मेनका गांधी की अब जिस तरह से नाराज हुई है वो बीजेपी के नेताओं को सोचने पर मजबूर कर रही है. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले अगर ये दो नेता पार्टी छोड़ते हैं तो बीजेपी के लिए ये बड़ा झटका होगा. हालाँकि अभी इस मामले पर दोनों में से कोई भी बोलने को तैयार नहीं है वहीं बीजेपी नेता भी चुप्पी साधे हुए हैं.