देश का लोकतंत्र एक परिवार का नहीं, शशि थरूर किताब लिखने का काम करें

Season 1 Episode 118  ·  Nov 15, 2018, 08:34 AM
Share
Subscribe

अपने विवादित बयान से सुर्ख़ियों में रहने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर अपने बयान से विवाद को जन्म दे दिया है. अपने पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के ही वजह से आज एक चायवाला देश का प्रधानमंत्री बना है. शशि थरूर के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी शशि थरूर और कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई है.