महिला T20 वर्ल्ड कप में हारा इंडिया,राम मंदिर मुद्दा गर्म

Season 1 Episode 125  ·  Nov 23, 2018, 03:14 AM
Share
Subscribe

महिला टी20 वर्ल्ड कप से भारत के लिए सुबह-सुबह निराश करने वाली खबर आई है. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया. जहां उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा. सेमीफाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 112 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने सिर्फ 17.1 ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. आपको बता दें कि साल 2017 के 50 ओवर वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने ही भारतीय टीम को फाइनल में हराया था.