विजयवर्गीय का विवादित ट्वीट- विदेशी स्त्री की संतान नहीं कर सकती राष्ट्रप्रेम

Season 1 Episode 140  ·  Dec 17, 2018, 08:44 AM
Share
Subscribe

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इशारों में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए एक विवादित ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने सोनिया गांधी को भी निशाने पर लिया है। वहीं, विजयवर्गीय के ट्वीट को लेकर कांग्रेस ने उनको पलटवार किया है। सोशल मीडिया पर भी काफी रिऐक्शन देखने को मिल रहे हैं। हालांकि विवाद बढ़ने पर विजयवर्गीय ने अपना ट्वीट हटा दिया है।