जम्मू कश्मीर : खाई में गिरी ITBP के जवानो को ले जा रही बस, एक की मौत

Episode 97,   Dec 25, 2018, 09:10 AM

जम्मू कश्मीर के रामबन में 35 जवानों से भरी एक सिविल बस आज सुबह तकरीबन 8 बजे रामबन में खूनी नाला के पास एक खाई में जा गिरी. 1 जवान की मृत्यु हुई और 8 गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हेलीकाप्टर से इलाज़ के लिए जम्मू लाया गया है, 24 जवानों को भी बहुत चोटें आई हैं I यह बस सीधी 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरती अगर बीच में पेड़ न होता और अंदेशा था कि ज्यादा जिंदगियों का नुकसान हो जाता .