सोनिया और राहुल गांधी का शरद पवार ने की तारीफ़, पीएम मोदी पर साधा निशाना
Season 1 Episode 291 · Dec 27, 2018, 08:33 AM
Share
Subscribe
कांग्रेस के साथ महाराष्ट्र और देश के अन्य हिस्सों में गठबंधन का एलान कर चुके राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को सोनिया गांधी और उनके बेटे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि लोगों को गर्व होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की नृशंस हत्या के बावजूद उनलोगों ने गरीबों की सेवा जारी रखी. उन्होंने कहा, ''राजीव की हत्या के बाद सोनिया गांधी आगे आई. अब राहुल गांधी हैं, जो बेहतर नेतृत्व कर रहे हैं.'
