QPodcast:कुंभ में पहले दिन बना रिकॉर्ड, ब्रेक्जिट की राह में रोड़ा

Season 1 Episode 162  ·  Jan 16, 2019, 03:30 AM
Share
Subscribe

ब्रिटेन के यूरोपीय संघ यानि EU में बने रहने या फिर अलग होने को लेकर वहां की संसद में हुई वोटिंग में प्रधानमंत्री टेरीजा मे की करारी हार हुई है. ब्रेग्जिट समझौते के पक्ष में 202 वोट तथा विपक्ष में 432 वोट पड़े हैं. डील खारिज होने के बाद ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से अलग होने की योजना मुश्किल में पड़ गई है. वहीं अब पीएम टेरीजा को इस्तीफा तक देना पड़ सकता है. ब्रेग्जिट से निकलने के लिए 29 मार्च की तारीख निर्धारित की गई है. अभी इसमें दो महीने का समय बचा है. अब ब्रिटिश संसद में प्रस्ताव पारित नहीं होने की स्थिति में ब्रिटेन की यूरोपीय संघ छोड़ने की योजना खटाई में पड़ सकती है. या फिर ब्रेग्जिट के लिए एक्सट्रा टाइम मांगा जा सकता है.