QPodcast: राहुल का गरीबों के लिए बेसिक इनकम का वादा, PM की पाठशाला

Season 1 Episode 173  ·  Jan 29, 2019, 03:08 AM
Share
Subscribe

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा वादा किया. राहुल ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो हर गरीब के लिए न्यूनतम आमदनी गारंटी योजना लागू करेंगे.

छत्तीसगढ़ में किसानों को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किसान सम्मेलन में राहुल गांधी ने ये ऐलान किया. उन्होंने कहा कि हर गरीब के बैंक खाते में न्यूनतम राशि जमा की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह की पहली योजना होगी, जिसमें कोई सरकार गरीबों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देगी. इससे पहले वह पूरे देश में किसानों की कर्ज माफी का वादा कर चुके हैं.