QPodcast: RS में पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल,राफेल पर CAG रिपोर्ट

Season 1 Episode 183  ·  Feb 12, 2019, 03:20 AM
Share
Subscribe
  • राफेल डील को लेकर संसद में कैग की रिपोर्ट आज पेश किए जाने की उम्मीद है. सोमवार को कंट्रोलर और ऑडिटर जनरल (कैग) की ऑडिट रिपोर्ट राष्ट्रपति के सामने पेश की गई. ऐसे में ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आज को कैग की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी.

  • दिल्ली के करोलबाग इलाके में एक होटल में आज सुबह आग लग गई. आग इतनी ज्यादा भीषण थी जिस वजह से करीब 9 लोगों की मौत की खबर है. अर्पित नाम का ये होटल मेट्रो की पिलर नंबर 90 के पास है. दमकल विभाग के मुताबिक, होटल से लगभग 25 लोगों को बाहर निकाला गया है.