इमरान ताहिर के ये 3 अस्त्र, जो बल्लेबाजों के लिए बने घातक
Season 1 Episode 297 · May 13, 2019, 06:26 AM
Share
Subscribe
आईपीएल के इस सीजन की एक तस्वीर लंबे समय तक फैंस को याद रहेगी. हवा में तनी मुट्ठियां. बांहें यूं खुली हुई कि मानो आसमान को गले लगा लें. चेहरे पर जोश और कामयाबी की चमक. और फिर मैदान में मौजूद फैंस को ‘फ्लाइंग किस’. जी हां, यही तस्वीर है इमरान ताहिर की. 40 साल की उम्र पार कर चुके इमरान ताहिर ने आईपीएल के इस सीजन में सभी को अपना दीवाना बना दिया. फाइनल में उनकी टीम को 1 रन से हार का सामना जरूर करना पड़ा लेकिन उन्होंने 26 विकेट लेकर ‘पर्पल कैप’ पर कब्जा किया.
