क्‍या पश्चिम बंगाल में बंगालियों और गैर-बंगालियों का झगड़ा है?

Season 1 Episode 316  ·  May 21, 2019, 09:38 AM
Share
Subscribe

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 2011 में पश्चिम बंगाल से 34 साल पुरानी वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंका था. उस वक्त का नारा था 'परिवर्तन', यानी बदलाव. बदलाव की बयार के सामने पुरानी सत्ता के तिनके-तिनके बिखर गए. इस लोकसभा चुनाव के दौरान उस घटना को आठ साल हो गए. इस दौर में बंगाल की जनता (सिर्फ बंगाली ही नहीं) का रुख सियासत को एक और मोड़ देने का है, जो शायद बंगाल की नई पहचान हो.