30 सितंबर, दिन शनिवार का इंडिया बोल कार्यक्रम सुनिए अमरेश द्विवेदी से

Sep 30, 2017, 02:56 PM

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने एक लेख में बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था गर्त की ओर जा रही है -

यशवंत सिन्हा के आरोप ने विपक्ष को भी नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करने का एक मौका दे दिया

लेकिन सरकार की तरफ़ से कहा गया कि देश आर्थिक मोर्चे पर आगे बढ़ रहा है. लेकिन आंकड़े साथ नहीं दे रहे...विकास दर गिर रही है...नौकरियां घट रही हैं...बैंक हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं... आज इंडिया बोल में चर्चा इसी मुद्दे पर हुई कि क्या गिरती अर्थव्यवस्था को संभाल पाएंगे पीएम मोदी?