अबु आजमी ने दी योगी आदित्यनाथ को धमकी, हुआ बवाल

Season 1 Episode 114  ·  Nov 14, 2018, 06:50 AM
Share
Subscribe

इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया है. उसके बाद फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या किया गया. आगे भी कई शहरों के नाम बदलने की तैयारी है. इस बारे में बीजेपी विधायक संगीत सोम ने कहा कि अभी कई शहरों के नाम बदले जाएंगे. मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर लक्ष्मीनगर लोगों की पहले से ही मांग है. मुजफ्फरनगर नाम एक नवाब मुजफ्फर अली के नाम पर रखा गया था. लोगों की मांग है कि इसका नाम लक्ष्मीनगर किया जाए.